इंजीनियर अपना बिज़नेस चुनने से पहले ये गलतीयो को समजो?

अच्छा बिज़नेस कौनसा होगा?

                        जैसे कि पहले ब्लॉग में हमने बताया था कि, इंजिनीरिंग एक बहुत बड़ा फील्ड है। यहाँ आप कुछ भी कर सकते है। और आप उसमें आपका पूरा करियर कर सकते हैं। इंजीनियरिंग यही एक ऐसा फील्ड हैं। जिसमें आपके जीवन और दिनचर्या की सभी चीजें निर्भर होती है। हर एक चीज के पिछे इंजीनियरिंग का बहुत बड़ा योगदान हैं। तो आपको अगर बहुत कोशिश करने के बाद भी जॉब या कहाँ पे नोकरी नही मिली तो तो चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है।



                         आप बेज़िज़क आपका बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। लेकिन कौनसा बिज़नेस करना है। ये सोचने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा। और आपको इसपे थोड़ा विचार विनिमय करना पड़ेगा।



आपनें किसी फिल्म में ये डायलॉग सुना "कोई धंदा छोटा नही होता। और धंदेसे बड़ा कोई धर्म नही होता।" इसके पहले वाक्य पर हम थोड़ा सोचते हैं। 

                        कोई धंदा छोटा नही होता। हां, ये बात 100% सच हैं। हम इसको अपने इंजीनियरिंग फील्ड से जोड़ लेते हैं।
                        अगर आप मैकेनिकल इंजीनियर हैं। और आपको लाख कोशिश करने के बाद भी जॉब नही मिला तो आप ज्यादा मत सोचों, एक स्क्रू बनाके लाखो की फैक्टरी खड़ी कर सकतें हैं।
                         अगर आप सिविल इंजीनियर हैं। और आपको कहीं जॉब नही मिला तो आप छोटे कॉन्ट्रेक्टर बन सकते हैं। और करोड़ों की कंपनी खड़ी कर सकते हैं।या फिर कंस्ट्रक्शन में लगने वाले कोई भी प्रोडक्ट बनाने की या बेचने की कंपनी खड़ी कर सकते हैं।


लेकिन बात यहाँ पे पे आके अटकती हैं कि, करें भी तो क्या करें?

ये बातें जानने के लिए आपको मार्किट का सर्वे करना पड़ेगा। और नीचे दिए गए मुद्दों को समझना पड़ेगा।

1. मार्केट मे सबसे ज्यादा क्या बिकता हैं?
2. कौनसे बिज़नेस में ज्यादा प्रॉफिट हैं?
3. कौनसा बिज़नेस करने के लिए सही साबित होगा?
4. जो बिज़नेस आप शुरू करने जा रहे हैं, तो आपके प्रतिस्पर्धी कहा और कैसे बिज़नेस कर रहे हैं?
ये सब बातें जानने के बाद, आप आपको ये सोचना पड़ेगा, या ये जानना पड़ेगा कि आपकी एक्सपर्टीज किसमे हैं?

मतलब वहीं चुनिए जो आपको बहुत ज्यादा पसंद हैं।
लेकिन उस बिज़नेस के बारे में ये बातें जरूर जान लें की....



1. आपको उसके बारे में पूरा नॉलेज है।

जो बिज़नेस करने के लिए आपको को अच्छा लगता है, उसके अरे में पूरा नॉलेज लीजिए। उस बिज़नेस का छोटे से चोट पॉइंट भी मई छोड़िए। इसलिये आपको मार्किट का सर्वे करना बहुत एहमियत रखता हैं। उससे आपको सब पता चलेगा कि काउनसे बिज़नेस में कितना दिमाग, कष्ट, और पैसा लगाना पड़ेगा।



                                   जो बिज़नेस आपको करना है उसका पुस्तकीय और प्रक्टिकल नॉलेज लेना बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। जिसको कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपकी एक भूल भी आपका बिज़नेस बंद करवा सकती हैं या आपको बहुत बड़ा नुकसान दे सकती हैं। बिज़नेस में कोई भी रिश्तों या नातो की उलज़न में मत पड़ो। बिज़नेस सेट होने तक उससे से ज्यादा किसीको भी ज्यादा स्थान मत दो। और किसी गैर पर भी ज्यादा भरोसा मत करो। अगर आप पार्टनरशिप कर रहे हो तो हर एक बात पार्टनर के साथ शेअर करो। कोई भी निर्णय लेने से पहले आप दोनों का उसपे पूरा अभ्यास होना ही चाहिए। और हर एक निर्णय का परिणाम तक फॉलोअप तथा पीछा करो और उसे नतीजे तक पहुँचाओ।


2.  वही काम करने के बाद बहुत अच्छा लगते है।

आपको अगर बिज़नेस करने का तरीका मालूम हो गया तो वहीं बिज़नेस शुरू करिये, जो आपको बहुत अच्छा लगता हैं या फिर जो काम करने की बहुत इच्छा है। उस बिज़नेस में आपके आगे कितनी भी कठिनाई हॉगI तो भी आप पीछे मत हटिए।
हर एक व्यक्ति का अपना एक स्पेशिलिटी रहता हैं। उसको ढूंढने की कोशिश करो। 


3. या उस काम के बारे में बहुत ज्यादा नॉलेज लेने की इच्छा है।

हर एक व्यक्ति का अपना एक पसंदीदा विषय रहता हैं। और वो उस विषयके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेने की कोशिश करता है। आपको बिल्कुल ऐसा ही सोचना चाहिए। वही विषय के बारे में ज्यादा से ज्यादा नॉलेज लेने की आपकी इच्छा होनी चाहिये। तो वही बिज़नेस चुने जिसकी जानकारी लेनेकी और करने की इच्छा हैं। तो वही बिज़नेस आपको बिज़नेस नही लगेगा आपको वो पैशन लगेगा। आपके मन के अंदर वही बिज़नेस करने का जुनून होगा। 





4. किसी दूसरे का बिजनेस अच्छा प्रॉफिट है तो हम भी वही करेंगे ये कभी भी मत सोचो, जो आप अच्छा कर सकते हो वही करो।
                आपको कोई भी बिज़नेस शुरू करने से पहले बहुत ऐसे "रामभरोसे ग्यानी" (जो खुद कुछ नही करते हैं लेकिन दुसरो को ग्यान बाटते फिरते हैं) लोग मिलेंगे और तरह तरह के तरीके बताएंगे, और उनका कैसे सही हैं ये बताते रहेंगे, या फिर आप जो भी बिज़नेस करने जा रहे हैं वो बिज़नेस कैसे फेल होगा ये बताने की कोशिश करेंगे।

                लेकिन आपको ये बात हर पल मालूम होना चाहिए कि ये आपका बिज़नेस नही हैं ये आपका पैशन हैं, और आपको यही करना है। 


                कोई भी बिज़नेस दूसरों को देखकर न चुनें। इसका इतना प्रॉफिट हुआ, उसका उतना प्रॉफिट हुआ। ऐसी बातों को सुनकर छोड़ दीजिए। अपने जो बिज़नेस आपके लिए चुने हैं वो आपका पैशन है, जुनून हैं।  इसलिए दूसरों के बिजनेस करने के तरीके को समझीये, नाकि उनके बिज़नेस को। 

                  अभी आपको लगेगा कि अगर आप जो बिज़नेस आपको अच्छा लगता है। और मार्किट में वहीं बिज़नेस पहले से ही बहुत अच्छा चल रहा है। तो आपके बिज़नेस स्टार्ट करने से पहले ही बहुत स्पर्धा का सामन करना पड़ेगा। तो आपकी सोच गलत हैं। आपको अगर मालूम है कि आपके बिज़नेस के प्रतिस्पर्धी पहले से ही मार्किट में मौजूद हैं और उनका बिज़नेस आपसे बहुत बड़ा है। तो आपको आपका बिज़नेस करने का तरीका बदलना होगा। किसी भी हाल में बिज़नेस न बदले क्योंकि वो अब आपका पैशन बन चुका हैं।



बिज़नेस करना अलग तरीका कैसे होता हैं इसलिए एक उदाहरण देता हूँ।
                 दुनियाभर में हर एक शहर में हर एक गली में टैक्सी और ऑटो मिलती थीं पर फिर भी ओला और उबेर ने वही बिज़नेस शुरू किया लेकिन उसको अलग तरीके से किया। और आज नतीजा आपके सामने है। और हैरत की बात ये हैं कि उनकी खुद की एक भी कर या ऑटो नही है।


  तो खुद को समजो बिज़नेस को समजो और फिर स्टार्ट करो।


Team CBEC India
Construction Billing Estimation Consultancy